हनुमत कृपा महाविद्यालय

Affiliated to Bundelkhand University, JhansiCollege Code: 812Helpline: 7992035851
Hanumat Kripa MahavidyalayaHanumat KripaMahavidyalayaMauranipur, Jhansi · Est. 2019

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Home / Help / FAQs

प्रवेश, पाठ्यक्रम और सुविधाओं से जुड़े सामान्य उत्तर

QUICK HELP

आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर

नीचे दिए गए उत्तर सामान्य मार्गदर्शन के लिए हैं। प्रवेश, शुल्क, विषय संयोजन या तिथियों से संबंधित अंतिम जानकारी के लिए महाविद्यालय कार्यालय से पुष्टि करें।

महाविद्यालय में कौन-कौन से पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं?

हनुमत कृपा महाविद्यालय में B.A. (कला), B.Com. (वाणिज्य) एवं B.Sc. (विज्ञान) — तीन स्नातक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम 3 वर्ष (6 सेमेस्टर) का है।

प्रवेश के लिए पात्रता क्या है?

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत पात्रता एवं दस्तावेज़ों की जानकारी हेतु महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क करें।

क्या महाविद्यालय बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है?

जी हाँ, हनुमत कृपा महाविद्यालय, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी से सम्बद्ध है। महाविद्यालय कोड 812 है।

क्या छात्रवृत्ति सहायता उपलब्ध है?

पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति सहयोग की सुविधा उपलब्ध है। विस्तृत जानकारी हेतु प्रवेश प्रकोष्ठ या महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क करें।

शुल्क संरचना की जानकारी कहाँ मिलेगी?

फीस संबंधी सटीक एवं अद्यतन जानकारी हेतु कृपया महाविद्यालय कार्यालय में सीधे संपर्क करें या हमें कॉल करें।

महाविद्यालय में कौन-कौन सी सुविधाएँ उपलब्ध हैं?

पुस्तकालय, प्रयोगशालाएँ, खेल सुविधाएँ, वाई-फाई युक्त परिसर एवं 24 घंटे सोलर पावर व्यवस्था जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए सुविधाएँ पृष्ठ देखें।